जामा में दिया गया मिजिल्स रूबेला से संबंधित वैक्सीनेशन का प्रशिक्षण

1

जामा/ जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को मिजिल्स एवं रूबेला से सम्बंधित वेक्सिनेशन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी एएनएम, सीएचओ एवं सहिया साथियों ने भाग लिया।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्रा ने बताया कि आगामी अप्रैल माह से मिजील्स एवं रुबेला कार्यक्रम प्रस्तावित है इसके लिए सभी गांवों, आंगनबाड़ी केद्रों एवं स्कूलों में वेक्सिनेशन किया जाना है। कार्यक्रम के पूर्व जागरूक करने और वेक्सीन का लाभ दिलाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि कोई भी बच्चा छुटे नही। बताया कि 9 माह से 15 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन दिया जाना है लेकिन स्कूलों में 6 साल से लेकर 15 आयु वर्ग के बच्चों में यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। वेक्सिनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से  प्रशिक्षण दिया गया ताकि सफलता पूर्वक एमआर वेक्सिनेशन कार्यक्रम संपादित किया जा सके। इस मौके पर बीपीएम अनुप कुमार गुप्ता,  डब्लूएचओ मॉनिटर दीपक ज्योति, एएनएम सलोमी बास्की, रीता सोरेन, पुष्पा सोरेन, शांति सोरेन सहित सभी एएनएम, सहिया साथी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप  से शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ccsb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *