जल जीवन मिशन अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड सभागार में की गई बैठक

4

शिकारीपाड़ा/ दुमका/ दिनांक 21.03.2023 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-01 दुमका के तहत जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल उत्सव अभियान और विश्व जल दिवस 2023 के उपलक्ष पर प्रखंड शिकारीपाड़ा सभागार में शुद्ध पेयजल की महत्ता, जल गुणवत्ता का परीक्षण, जल संचयन, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन इत्यादि विषयों पर चयनित मुखिया, जल सहिया, उप मुखिया एवं अन्य हित धारकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सनाउल अंसारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को 100 प्रतिशत FHTC आच्छादित ग्रामों को ग्रामसभा कर सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएसए प्रतिनिधि अर्चिता पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ocww

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *