दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति व DTF की बैठक, 1 अप्रैल से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान

दुमका समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स (DTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि 1 अप्रैल 2026 से अगले तीन माह तक जिले में HPV टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत यू-विन (U-WIN) पोर्टल के माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mgq2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *