इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की हुई बैठक

IMG-20221227-WA0124
पाकुड़। सूचना भवन सभागार पाकुड़ में मंगलवार को आई.एफ.डब्लू.जे. जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार मो० एहशान आलम ने किया। बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने आई. एफ. डब्लू. जे. की सदस्यता फॉर्म भरते हुए बीस पत्रकारों ने इस आई. एफ. डबलू. जे. के सदस्यता ग्रहण किए। सभी ने सदस्यता ग्रहण किए तत्पश्चात एक संचालन समिति का गठन किया गया जो कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार दास के द्वारा उपाध्यक्ष पद पर मो अहसान आलम सचिव के पद पर चंदन कुमार रक्षित कोषाध्यक्ष के पद पर पंकज भगत एवं सह कोषाध्यक्ष के पद पर प्रीतम सिंह यादव को सर्व सम्मति से संचालन समिति का गठन किया गया जिसका सभी सदस्यो ने गर्म जोशी से स्वागत किया तत्पश्चात कई मुद्दों पर सभी पत्रकार बंधुओ ने अपनी अपनी परिचय के साथ साथ उनके साथ बीते दिनों हुई घटनाओं के सम्बंध में मंच पर साझा किया कई मुद्दों पर जोरदार तरीके से चर्चा हुईं जिनमे मुख्य रुप से प्रमुखता से पाकुड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी हाजिर करते हुए कहा कि पाकुड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष के द्वारा अपने मनमानी ढंग से संगठन को चला रहे है। पिछले दिनों पत्रकार तारक भगत के ऊपर हमला हुआ। इस पर प्रेस क्लब ले द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नही लिया गया है। इसकेे अलावे पत्रकार विक्की भगत बहिरग्राम को मात्र कांड दर्ज़ होने के 5 घंटे में बगैर जांच अनुसंधान के सरकारी कार्य में बाधा डालने का एवं अन्य आरोप लगाते हुए जेल भेजा गया इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त हुईं तारक भगत के मामले पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए इस मामले पर जवाब देते हुए संचालन समिति के उपाध्यक्ष मो अहसान आलम ने बताया की हमारे संगठन के वरीय पदाधिकारी को इस मामले से अवगत करवाया जाएगा और निश्चित करवाई सुनिश्चित की जाएगी तत्पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार दास ने बताया हम सभी एक जुट होकर इन मामलों को प्रमुखता से जिले से राज्य तक पहुंचाएंगे और इस संगठन को मजबूती से पीड़ित पत्रकार और उनके परिवार के साथ खड़ी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dr51

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *