21 अप्रैल को टाइगर जयराम महतो का बड़कागांव में आगमन होगा
बड़कागांव झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को सोनी धर्मशाला में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद इब्राहिम एवं संचालन राज किशोर कुमार ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव खेल मैदान में खतियानी महा जुटान का आयोजन किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो शामिल होंगे। वही बैठक में वर्तमान में सरकार के द्वारा चल रहे 60 — 40 नियोजन नीति का भी लोगों ने पुरजोर विरोध किया । बैठक में मुख्य रूप से पश्चिमी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, नकुल महतो, विकास कुमार, विनय महतो, शशि मेहता, टेकलाल कुमार ,अशोक महतो, डॉ सुरेंद्र कुमार, राजकिशोर, फुलेश्वर महतो, पिंटू कुमार, विजय ठाकुर ,राजबल प्रसाद, तिलेश्वर कुमार, रंजन कुमार ,रंजन साहू, के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।