जरमुंडी में धर्मशाला, होटल संचालक, टोटो, ओटो संचालक के साथ बैठक की गई

रूट निर्धारण को लेकर की गयी बैठक, यात्री सुविधा पर फोकस

मेला क्षेत्र में वाहनों को यत्र -तत्र खड़ा नही करने का निर्देश

बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

मंदिर के आस -पास नो पार्किंग जोन में वाहन पकड़ाने पर लगेगा जुर्माना

IMG-20230112-WA0140

बासुकीनाथ (दुमका) : जरमुंडी थाना परिसर में गुरुवार को जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के धर्मशाला संचालक, आवासीय होटल संचालक, ओटो-टोटो संचालक की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा, जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, जरमुंडी पुलिस निरीक्षक दयानंद साह मौजूद थे। इस बैठक में आवासीय धर्मशाला प्रबंधकों को अपने प्रतिष्ठान अथवा इमारत के आगे वाहन को न लगने देने, मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित धर्मशाला, रेस्ट हाउस संचालक आवासीय होटल संचालक को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि वह किसी भी स्थिति में अपने प्रतिष्ठान में ठहरे हुए यात्रियों के मुख्य सड़क किनारे न लगवाएं। बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा ने कहा कि बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में व्यवसायिक इमारत बनाने अथवा आवासीय होटल बनाने के पूर्व उसका नक्शा नगर पंचायत से पास करा ले, भवनों के लिए पार्किंग की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित आवासीय होटलों में ठहरने वाले यात्री अमूमन सड़क किनारे ही अपने वाहन को लगा कर चले जाते हैं। जिसके कारण यातायात में काफी असुविधा होती है। उन्होंने सभी आवासीय होटल संचालकों, धर्मशाला संचालकों को अपनी पार्किंग व्यवस्था रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहयोग करने की बात कही। जरमुंडी थाना प्रभारी दयानंद साह ने ओटो चालक व टोटो चालक को मंदिर के आसपास भीड़-भाड़ वाले जगहों में वाहन को न ले जाने की बात कही। इसके अलावा मंदिर से सटे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर नगर पंचायत के द्वारा जुर्माना लगाए जाने, टोटो के निबंधन कराने की बात कही। जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने ओटो चालक व टोटो चालक के साथ रूट निर्धारण को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से शीशराम शर्मा, अखिलेश सिंह, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार मंडल, बलराम यादव, मनोज कुमार सहित राउरकेला धर्मशाला, भूमिहार धर्मशाला, शिव शक्ति कुंज, विद्या भवन, मंडल धर्मशाला, वृकोदर प्रेमलता धर्मशाला, टाटा धर्मशाला, सुरेश कुटीर सहित मेला क्षेत्र स्थित विभिन्न धर्मशाला व होटल संचालक, टोटो व ओटो संचालक मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xh67

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *