संवाददाता, मसलिया (दुमका)/ जेएसएलपीएस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल लेन देन और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की अनूठी पहल पर सोमवार को सखी मंंडल महिलाओं के साथ एक बैठक की। वित्तीय साक्षरता अभियान- आजादी का अमृत महोत्सव- 2.0 के अंतर्गत 02 जनवरी 2023 से 15 अगस्त 2023 तक की समयावधि में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को मसलिया प्रखंड झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की और से संकुल कार्यालय में सखी मंडल की महिलाओ के बीच झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक अभय कुमार , क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार , दलाही शाखा के शाखा प्रबंधक गौरी शंकर एवजे एसएलपीएस के बीपीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस अभियान का उद्घाटन किया गया । इस अभियान के तहत झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक अभय कुमार ने बताया की सखी मंडल की महिलाओं एवं ग्रामीणों के बीच डिजिटल लेन देन संबंधी जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता की समझ को बढ़ावा हेतु बैठक आयोजित किया गया है । ताकि किन्ही के साथ डिजिटल फ्रॉड न हो सके एवं इससे लोगो को जागरूक किया जा सके| कार्यक्रम का महत्व बताते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना, डिजिटल लेन देन से लाभ एवं डिजिटल फ्रॉड से बचने का अपील की साथ ही इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने का अपील की। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया इस अभियान का उदेश्य ग्रामीणों के बीच डिजिटल लेनदेन संबंधी जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता की समझ बढ़ाना है। डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान के तहत मूलभूत बैंकिंग सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। गांव-गांव तक इस अभियान को पहुंचाने के लिए हमारे साथ एफएल सीआरपी, बैंक सखी, बीसी सखी, डीजीपेय सखी के अलावा बैंक व जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि सामूहिक रूप से कार्य पर लगे हुए हैं। साथ ही आज झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा सखी मंडलों के बीच कुल 59 सखी मंडल के बीच 1 करोड़ 07 लाख रुपए का कैश क्रेडिट लोन का वितरण किया गया| इसके अलावा कुल 41 सखी मंडल को कुल 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि का लोन स्वीकृत किया गया| जिस पैसे का उपयोग सखी मंडल की दीदियो के द्वारा अपनी आजीविका को बढाने में किया जाएगा |
वित्तीय साक्षरता को लेकर महिलाओं के साथ हुई बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jl9f