मंत्री हफीजुल हसन व जिला परिषद उपाध्यक्ष जमीला खातून ने किया उद्घाटन
मधुपुर I बुधवार को मधुपुर कॉलेज मधुपुर में झारखण्ड सरकार के श्रम,नियोजन,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में कौशल विकास कार्यालय देवघर द्वारा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सुबे के अल्पसंख्यक कल्याण पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद विभाग के मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र के 13 कंपनियों ने भाग लिया और 102 युवा-युवतियों का चयन किया गया।239 युवा-युवतियों को शाॅर्टलिस्टेड किया गया और मंत्री हफीजूल हसन एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष जमीला खातून के हाथों 21 युवाओं को ऑन स्पॉट नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।इस ड्राइव में कई कंपनियों ने भाग लिया। जिनमें पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड मुंबई, सोडेक्सो इंडिया लिमिटेड कोलकाता ,बेस्टस जॉब रांची, एसआईएस लिमिटेड देवघर, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद,मोवा इंडस्ट्रीज जगदीशपुर,जसीडीह पब्लिक स्कूल जसीडीह,एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस देवघर, एआईआईएलएसजी मेगा स्किल सेंटर देवघर,सिद्धिविनायक अकैडमी रांची, अभी इंटरप्राइजेज जमशेदपुर, एनपीएसएस सरायकेला, आमधाने पियरल ग्लोबल बेंगलुरु जैसी कंपनियां शामिल हुई। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षित- बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए काफी चिंतित है। सरकार के द्वारा सरकारी ,गैर -सरकारी हर क्षेत्र में नौकरी दी जा रही है। इसी कड़ी में यह प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया है ।इसके साथ- साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार प्रतिबद्ध है। इस क्षेत्र में मधुपुर कॉलेज के अलावा मार्गोमुंडा और कौरो में भी मुख्यमंत्री से कॉलेज खोलने की मांग की गई है। साथ ही झारखंडवासियों को अब 6 महीने के भीतर जीरो कट बिजली की सप्लाई होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में 15000 किलोमीटर तक सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य,शिक्षा के प्रति उनका मुख्य फोकस रहेगा। अब वह विभिन्न हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल का भी निरीक्षण करेंगे। वहां की पढ़ाई व्यवस्था व समस्या को लेकर भी सरकार के स्तर से हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे । वहीं उन्होंने इंटर की पढ़ाई को लेकर कहा कि कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि झारखंड के सभी महाविद्यालयों में इस वर्ष इंटर में नामांकन ली जाएगी। इसलिए छात्रों को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है ।जो भी छात्र महाविद्यालय में नामांकन कराना चाहते हैं उनका नामांकन महाविद्यालय में होगा। इसी सत्र से महिला महाविद्यालय में भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर उन्होंने उच्च- तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव से बात कर स्पष्ट किया कि महाविद्यालय में नामांकन प्रारंभ कराया जाए ।उद्घाटन से पूर्व मधुपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रत्नाकर भारती तथा श्रम नियोजन कौशल विकास विभाग के पदाधिकारी प्रकाश बैठा ने पौधा देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष जमीला खातून डॉ भरत प्रसाद, इमरान अंसारी ,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिणेश्वर किस्कु, गोनैया मुखिया मुकेश दास,अजय सिंह, रामचंद्र झा,सतीश कुमार ,जेपी शरण, साजन कुमार, समीर कुमार, चंदन कुमार, सतीश चंद्र, प्रदीप कुमार रजक ,रमेश कुमार दास समेत सैकड़ों की संख्या में नियोक्ता व आवेदक मौजूद थे।