मधुपुर। देवघर जिले से सटे जिले जामताड़ा के मदरसा नदवातुल इसलाह अबदुल्ला नगर फुकबंदी मे रविवार को मदरसे की ओर से सालाना अमुमी इजलासे आम का आयोजन किया गया। इस दौरान इजलासे आम मधुपुर विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, खेल कुद युवा मामलों के मंत्री हफीजुल हसन, जामताड़ा विधायक सह हज कमेटी के चेयरमैन डा. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष देवघर के प्रतिनिधि इमरान अंसारी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आये उल्लेमाओ ने भाग लिया। इस दौरान इजलासे आम की विधिवत शुरुआत तलावते कुरान पाक की आयत से हुई।मौके पर जामताड़ा विधायक ने कहा कि मदरसे मे छात्रों को बेहतर तालीम मिले इसको लेकर सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की आवश्यकता है। कहा कि मदरसे के आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा. ताकि यहां एक अच्छे माहौल बनाया जा सके. इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि तालिम के क्षेत्र मे अच्छी मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है. कहा कि तालिम हासिल कर छात्र कैसे आगे बढ़े इस पर विशेष रूप से फोकस होना चाहिए. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि फोरजी ओर फाइब जी के इस दौर मे तालिम को भी इसी रफ्तार पकड़नी होगी. कहा कि शिक्षा की आधुनिकीकरण होना चाहिए. दिनी तालिम के साथ दुनियां की तालिम हासिल करना जरूरी है. इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि उक्त मदरसा 63 वर्षों से बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है. कहा कि इन 63 सालों मे मदरसा ने एक मिसाल कायम कर रखा है. कहा कि लोगों से चंदे जुटाकर मदरसे को चलाना अपने आप मे बहुत बड़ी बात है. कहा कि तालीम इंसान को बेहतर मुकाम देती है. कहा कि दिनी व दुनयावी तालीम को लेकर बने मदरसा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. ताकि मदरसे मे बच्चों को बेहतर तालिम मिल सके। इस दौरान मदरसे का सालाना आमदनी व खर्च का व्यौरा पैस किया गया। मौके पर रफीक अनवर, मौलाना इसराइल, मुफ्ती कमरूल जमा, मौलाना न ईमुदीन, मौलाना मुस्लिम, हाफिज मोइद कासमी, मौलाना मोहीउद्दीन, मुफ्ती सीदीक, मौलाना रजाउदीन,मुबारक अंसारी, हुसैन अंसारी आदि थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u2l8