जिला योजना बैठक में की 10 करोड़ की लागत से 100 से ज्यादा योजनाएं की गई अनुमोदित

10

चतरा (मामून रशीद)  I समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। 

            बैठक में जिला योजना से अनाबद्ध निधि द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में प्राप्त आवंटन अनाबद्ध निधि मद से कान्हाचट्टी प्रखण्ड के तमाशीन में में पेयजल हेतु डीप बोरिंग, यात्री शेड व सीसीटीवी अधिष्ठापन का कार्य, प्रतापपुर प्रखण्ड के बरुरा शरीफ में सामुदायिक शौचालय, स्नानघर व सोलर लाइट का अधिष्ठापन, विभन्न दाल भात केन्द्रों के लिए टेबल, कुर्सी व थाली की व्यवस्था, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोलर लाइट व सीसीटीवी मोनिटरिंग सिस्टम की व्यवस्था तथा चिन्हित अति दुर्गम क्षेत्रों में पीसीसी पथ का निर्माण व घोर सूखा पीड़ित इलाकों को चिन्हित करते हुए वहाँ चापानल अधिष्ठापन के कार्य समेत लगभग 100 से ज्यादा योजनाएं की गई अनुमोदित।           उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी व संबंधित उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c7u6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *