धनवार। प्रखंड क्षेत्र के पुनित राय स्टेडियम में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने और इसका संचालन प्रखंड मिडिया प्रभारी इम्तियाज अंसारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य रूप अतिथि धनवार पर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी तथा बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में आम जन मानस का झुकाव झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की देखा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धनवार नगर पंचायत से नए सदस्यों झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में शामिल करना था जिससे धनवार नगर पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी को मजबूत करनी थी। जिसको लेकर प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में झामुमो पार्टी में प्रखंड अध्यक्ष ने बीस से अधिक सदस्यों को शामिल कराया। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निजामुद्दीन तथा धनवार बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की सोल पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराया गया तथा माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया। मौके पर पर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा झारखंड सरकार की विकास कार्यों को देख झारखंड मुक्ति मोर्चा लोग अपना रहे हैं। भाजपा के लोगों से कितने लोग नाखुश है यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा दर्शा दिया। मौके पर अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेन्द्र रविदास, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विनोद राय, उपाध्यक्ष मजहर अंसारी, महेंद्र दास,बीस सूत्री सदस्य सहित कई लोग उपस्थित थे
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zf19