देवघर सदियों से पुस्तक प्रेमियों का शहर रहा हैः डा निशिकांत
मेला में देश के 70 प्रकाशकों ने लगाया पुस्तकों का स्टॉल

देवघर। कोरोना त्रासदी के कारण हए दो वर्ष के अंतराल के बाद गुरुवार को महाविद्या द्वारा बीएड कॉलेज परिसर में 20 वां देवघर पुस्तक मेला का उद्घाटन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि देवघर पुस्तक प्रेमियों का शहर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा के लिए इस शहर को चुना था। जिसकी सार्थकता को आज सिद्ध करने की जरूरत है। यहां इफको एक पुस्तकालय खोलेगी। जिसका लाभ यहां लोगों को मिलेगा।उन्होंने कहा कि यहां की वास्तविकता को पुस्तक के माध्यम से बताने की जरूरत है, तभी देवघर की सार्थकता सिद्ध होगी।
अध्यक्षीय भाषण पूर्व मंत्री केएन झा दिया। इसके अलावा पत्रकार संजय मिश्रा, कौशल किशोर, सुभाषचंद्र राय, प्रो रामनंदन सिंह, मोती चरण द्वारी सहित अन्य वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया।पुस्तक मेला का अयोजन 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक होगा। जबकि 23 जनवरी को इसका समापन होगा।
देवघर पुस्तक मेला आयोजन समिति के मेला प्रभारी आलोक मल्लिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 वां देवघर पुस्तक मेला में कुल सौ स्टॉल लगाए जा रहे है। जिसमे देश के 70 प्रकाशक अपनी पुस्तकों का स्टॉल लगाएंगे। वही कई स्टॉल प्रोमोशन व प्रदर्शनी का होगा। विभिन्न प्रकाशकों के स्टालों में मुख्य रूप से राजकमल, सेतु प्रकाशन, नई किताब, साहित्य अकादमी, नेशनल बुक ट्रस्ट आदि शामिल है। पुस्तक मेला अयोजन समिति के अध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद राय ने कहा कि बीएड कॉलेज परिसर में अयोजित 20 वां पुस्तक मेला ऐतिहासिक होगा। पुस्तक प्रेमियों को सभी जरुरत की पुस्तकें उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि 5 सत्रों में कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा। प्रथम सत्र में योग, द्वितीय सत्र में आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर विधालय के छात्र छात्राओं का विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर अयोजन समिति के संरक्षक सह अध्यक्ष महाविद्या सुभाषचंद्र राय, सचिव निर्मल कुमार , वीरेंद्र सिंह, पवन टमकोरिया सहित अयोजन समिति के कई सदस्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c5yv