पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में पहुंचे सांसद पीएन सिंह

निरसा I  निरसा के पांड्रा गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या समेत नौ सूत्री मांगो को लेकर पिछले 22 दिनो से एमपीएल गेट के समाने अनिश्चितकालीन धरना दे रहे है। मंगलवार की देर शाम को सांसद पी एन सिंह आंदोलन का समर्थन देने पहुंचे। आंदोलन में शामिल महिलाएं एमपीएल प्रबंधन के प्रति काफी आक्रोशित थे। एमपीएल के मुख्य गेट के पास महिलाएं रोड पर बैठ गई। सांसद पी एन सिंह ने कहा कि ग्रामीण इन समस्याओं को लेकर मेरे पास आए थे। हमने एमपीएल के सीईओ को पत्र दिया। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से मिलकर, बातचीत कर समस्याओं का समाधान कराएं। लेकिन एमपीएल प्रबंधन अभी तक वार्ता नहीं किया। किसी को ठेकेदारी, किसी को सप्लाई का काम दे दिया है, किसी को छाई का वसूली में दे दिया है। उन्होंने कहा कि एमपीएल प्रबंधन ने ग्रामीण मार्ग से अपने वाहनों का आना-जाना किया। जिससे सैकड़ों महिलाओं का सिंदूर मिट गया है। सांसद के पत्र पर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण महिलाए एवं पुरूष 22 दिनो से धरना दे रहे है। जिला प्रशासन का भी ध्यान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि मै कल उपायुक्त से बात करेंगे। जिला प्रशासन के मध्यस्था मे वार्ता हो। उन्होंने कहा कि मैं 14 वर्षों से सांसद हूं। एमपीएल में एक बार भी नहीं गया। मालूम हो कि 27 मार्च से ग्रामीण नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे है। कार्यक्रम से पहले सासंद को निरसा चौक पर स्वागत किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता मुन्ना सिंह, संजय महतो, वृहस्पति पासवान, रुमा मुखर्जी, रविन्द्र नाथ धीवर, मुखिया चाईना धीवर आदि ने संबोधित किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/tv1z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *