स्थानीय नियोजन नीति लागू कर आंदोलनकारी को सम्मान दे सरकार : चंद्रप्रकाश
नावाडीह (बेरमो) I नावाडीह प्रखंड के बिरनी पंचायत अंतर्गत मानपुर स्थित झारखंड बाजार में रविवार की शाम लगभग पांच बजे शहीद युगल किशोर महतो के 34वां शहादत दिवस पर उनके आदमकद मूर्ति का अनावरण गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया । यहां सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने शहीद का अपना आज भी पूरा नहीं हुआ है । झारखंड आंदोलनकारी के नाम पर सत्ता पर बैठी हेमंत सरकार को आंदोलनकारी की चिन्ता नहीं है । यही कारण है कि बीते बीस वर्षों से मानपुर के शहीद स्थल को विकसित नहीं किया गया । यह सरकार में आंदोलनकारी को सम्मान नहीं मिल सका है । यही कारण है कि आज तक सरकार आंदोलनकारी को चिन्हित करने का काम पूरा नहीं कर सकी है । उन्होंने कहा कि शहीद से क्षेत्र को नया मान मिलता है । निश्चित शहीद के सम्मान में मानपुर बाजार को विकसित कर उनके अधूरा काम को पूरा किया जाएगा । शहीद युगल महतो बाजार में पेयजल की व्यवस्था के साथ साथ सौंदर्यकरण भी किया जाएगा । सांसद ने यह भी कहा कि यह क्षेत्र शुरु से ही आंदोलनकारी का क्षेत्र रहा है । झारखंड आंदोलन यहां की उपज है, किन्तु आंदोलनकारी के स्वजन की हालत देखने लायक है । 1932 पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां के लोगों को सरकार ने ठगने का काम किया है । यही कारण है कि यहां के युवा सड़क पर आंदोलनरत है । स्थानीय नियोजन नीति बनाकर ही हम शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है । शहीद के नाम पर राजनैतिक अब नहीं चलेगा ।
झारखंड के लोग अधिकार को हो सजग : जयराम
यहां क्रांतिकारी जयराम महतो ने कहा कि शहीद का सपना मंच सजा देने, तोरण द्वार बनाने व आर्केष्ट्रा प्रोग्राम के आयोजन से पूरा नहीं होगा । इसके लिए यहां के लोगों को नशा से दूर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाना होगा । उन्होंने कहा कि नावाडीह में देवी महतो के जमीन पर कॉलेज, भूषण महतो के जमीन पर उच्च विद्यालय और शिक्षक बहार के लोग काम कर रहे है । जमीन दान देकर किसी का परिवार जब कलेक्टर नहीं बन सकता, फिर जमीन दान देने का औचित्य ही नहीं है । यह भी कहा कि प्रदेश में हो रही बहाली में बाहरी लोगों का कब्जा हो रहा है । झारखंडी को अपना हक व अधिकार लेने का जानकारी नहीं है । यही कारण है कि युवाओं के आंदोलन के बावजूद हेमंत सरकार के कान में जू तक नहीं रेग रहा है । जबकि कार्यक्रम के संस्थापक सह शहीद के स्वजन प्रयाग महतो ने कहा कि बीते बीस वर्षों से यहां प्रत्येक वर्ष विधायक व सांसद आते रहे । किन्तु किसी ने भी यह क्षेत्र को विकसित करने का काम नहीं किया । इस दौरान सांसद ने शहीद का पत्नी नीलमनी देवी, परशुराम महतो, राजाराम महतो, प्रयाग महतो, संजय महतो, बसंती देवी, खागेश्वरी देवी आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । यहां मुखिया संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष जयलाल महतो उर्फ जैली, आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, आजसू जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो, उपाध्यक्ष मोहन महतो, सचिव बॉबी पटेल, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, पंसस गीता देवी, बसंत राय, विजय महतो, दीपक कुमार, कुंअर महतो, सोनू चौधरी, डेगो महतो, भागीरथ महतो, दिनेश महतो, मनोज महतो, महेश महतो, हीरालाल महतो आदि उपस्थित थे ।