गढ़वा। केतार क्षेत्र अंतर्गत बलीगढ़ पंचायत में रविवार की अहले सुबह मिर्ची के खेत में नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सुरेंद्र सिंह की बेटी के रूप में हुई है। किशोरी की हत्या किसी घारदार हथियार से प्रहार कर की गई है। घटना की सूचना मिलते के बाद भवनाथपुर अंचल के इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार अंजनिया टोला में ग्रामीणों ने रविवार की सुबह मिर्ची के खेत में एक नाबालिग किशोरी का शव इसके बाद इसकी सूचना जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग शव को देखने के घटनास्थल पर पहुंचे।इधर मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह खरवार ने बताया कि बेटी रविवार की अलसुबह करीब चार बजे से गायब थी। इसकी जानकारी के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कही पता नहीं चल सका। इसी बीच जानकारी मिली की मिर्ची के खेत में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना के बाद वहां पहुंचा तो पाया कि वह मेरी ही बेटी थी। जिसकी किसी ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hjql