देवघर। कांग्रेस छात्र संगठन द्वारा एनएसयूआई के राष्ट्र सचिव सह झारखंड प्रभारी प्रशांत तिवारी तथा प्रदेश अध्यक्ष सय्यद आमिर हाशमी की सहमति उपरांत नसीम हुसैन को एनएसयूआई देवघर जिला का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया। जिसमें एनएसयूआई के प्रदेश नेतृत्व ने नसीम हुसैन के एनएसयूआई के प्रति रुचि और सक्रियता को देखते हुए पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व में भी नसीम हुसैन देवघर जिला एनएसयूआई के कार्यकारी अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष रहे और एनएसयूआई को खूब मजबूती प्रदान किया। जिला अध्यक्ष नसीम हुसैन ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं पूर्ण विश्वास दिलाना चाहता हूं के प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यों का एवं अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा और देवघर जिला में एनएसयूआई को और मजबूती प्रदान करूंगा तथा सभी कॉलेज कमेटियों को मजबूत तथा नगर, प्रखंड, तथा विधानसभा स्तरीय कमेटी भी तैयार करूंगा। वही देवघर जिला कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है देवघर जिला एनएसयूआई के सभी साथी एवं कार्यकर्ता बहुत खुश है वही झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन तथा सहकारिता मंत्री माननीय श्री बादल पत्रलेख जी ने नसीम हुसैन का माला पहनाकर स्वागत किया वही झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी साहब ने नसीम हुसैन को मिठाई खिला कर बधाई और अपना आशीर्वाद दिया, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय जी, जिलाध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश जी, प्रदेश सचिव अध्यक्ष फैयाज कैसर जी, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, प्रदेश सचिव शबाना खातून, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमिला देवी, मीडिया प्रभारी गोलडी खान, युवा अध्यक्ष अदित्य सिरोलिया जी, युवा कांग्रेस के सैफ अहमद, अमित पांडे जी, उपाध्यक्ष अनुराग जी, युवा विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंह व मोहम्मद आफताब, युवा कांग्रेस के शाहबाज़ अंसारी, राजा साहिल, स्वेत उपाध्यक्ष, अभिषेक, अटल मिश्र, प्रियांशु कुमार, करीम अंसारी, शाहरुख़ अंसारी तथा सैकड़ों कांग्रेसियों ने खूब बधाई दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n5n1