
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज और एसकेएम विश्वविद्यालय के केकेएम कॉलेज द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को ‘भारतीय मॉडल के सामुदायिक विकास’ पर एक राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक विकास के भारतीय मॉडल के विभिन्न पहलुओं को समझना और उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा करना है।
इस आयोजन में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन सचिव शंकरानंद बीआर, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर बलराम पाणि, समाज कार्य विभाग की प्रोफेसर नीरा अग्निमित्रा और दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर ए. के. भागी अपने विचार साझा करेंगे।
सांस्कृतिक मूल्यों की भूमिका पर भारत भक्ति फाउंडेशन के संस्थापक श्री बृजेश कुंतल और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश्वर मिश्रा भी अपनी राय रखेंगे।
यह आयोजन सामुदायिक विकास के भारतीय मॉडल को समावेशी और सतत विकास के लिए एक प्रभावी दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तुत करेगा, जिससे समाज कार्य शिक्षा में नवाचार लाने की उम्मीद है। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, यमुना विहार, दिल्ली में सुबह 09.30 बजे होगा।
