नीलम देवी को बनाया गया जेएमएम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष

बधाई देनें वालों का लगा ताता

5

देवघर I जिला जेएमएम महिला मोर्चा का अध्यक्ष जुझारू कार्यकर्ता नीलम देवी को बनाया गया है।जिससे जहां एक ओर महिलाओं में हर्ष का माहौल दिख रहा है वहीं नीलम देवी को शुभकामनाएं और बधाई देनें के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।वहीं नीलम देवी कहती हैं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आंदोलन के रास्ते दबे, कुचले,गरीब गुरुबों को न्याय दिलाने वाली पार्टी है।मुझे इतना बड़ा दाइत्व देनें के लिए में पार्टी के कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्य ख्यमंत्री हेमंत सोरेन,युवा मंत्री हफ़िजूल हसन,जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,उपाध्यक्ष सरोज सिंह सहित पार्टी के तमाम अभिभावक स्वरूप वरिय नेताओं को धन्यवाद देती हूँ और विश्वास दिलाती हूँ मैं ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के द्वारा दिए गए दाइत्वों का निर्वहन करूंगी और हर हमेशा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगी।वहीं नीलम देवी ने कहा कि अभी केंद्रीय निर्देश के अनुसार युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है हमारा भी लक्ष्य रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाए साथ ही वरिय पदाधिकारी के निर्देश पर जिला के सभी प्रखण्डों में भी महिला मोर्चा का गठन मुख्य उद्देश्य होगा।बताते चलें कि नीलम देवी पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवा निष्ठा और ईमानदारी से देते आरहीं थी,जिसका पार्टी ने सम्मान करते हुए उन्हें महिला मोर्चा का दाइत्व दिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/i9u1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *