जामताड़ा। जामताड़ा के करमाटांड़ में विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक एवं कोच निवास मंडल को यूथ आईकॉन अवॉर्ड का सम्मान मिला है। रांची में आयोजित कार्यक्रम में युवा स्वाभिमान संघ ने यह सम्मान देकर हौसला बढ़ाया है। आपको बता दें कि करमाटांड़ के युवाओं के लिए बीते 4 वर्षों से कार्य कर रहे निवास मंडल गरीब बच्चों को फ्री में खेल प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे क्रिकेट ,फुटबॉल, एथलेटिक, कबड्डी , खो – खो आदि खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसमें कई खिलाड़ी जिला स्तरीय,राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तरीय में खेल रहे हैं। इस कार्य को देखते हुए रांची झारखंड के युवा स्वाभिमान संघ ने निवास मंडल को सम्मानित किया है। इस संबंध में निवास मंडल ने बताया कि सम्मान पाकर बेहद खुश हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वे करमाटांड़ जैसे पिछड़े क्षेत्र में खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। मेहनत कर रहे हैं। आने वाले समय में वे करमाटांड़ का और भी नाम रौशन करने का प्रयास करेंगे।