एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने सीएसआर मद से उपायुक्त को सौंपा चेक

5

बड़कागांव एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने ओपन एयर एम्फीथिएटर के सौंदर्यीकरण के लिए पहली किस्त में 12.22 लाख रुपए का चेक उपायुक्त को सौंपा दिया है। एनटीपीसी ने अपनी नैगमिक सामाजिक दायित्व के तहत यह चैक जिला प्रशासन को सौंपा है। हजारीबाग को झारखंड के सबसे चर्चित और प्रसिद्ध शहरों की सूची में गिना जाता है लेकिन शहर में जरूरी आधारभूत संरचनाओं की कमी की वजह से कई तरह के कार्यक्रम नहीं हो पाते हैं। ओपन एयर एम्फीथिएटर के बन जाने से जिले में खेलकूद के साथ-साथ कई तरह के सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम आसानी से हो पाएंगे। एनटीपीसी ने इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ओपन एयर एम्पीथिएटर के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 24.44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है जिसका पहला पहला किस्त आज उपायुक्त नैंसी सहाय को परियोजना प्रमुख  नीरज जलोटा,  प्रशांत सिंह डीजीएम, भूमि अधिग्रहण एवं  एस. के सेनापति डीजीएम, सीएसआर एवं आरएनआर ने सौंपा। आपको बता दें कि एनटीपीसी अपने नैगमिक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए हजारीबाग एवं विशेष रुप से बड़कागांव प्रखंड के कई इलाकों में मैं लगातार सामाजिक उत्थान के कार्य कर रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h7mb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *