गोड्डा। शुक्रवार को जिला नियोजन कार्यालय में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा बेरोजगार युवक, युवतियों को निजी क्षेत्र के कंपनियों में नियोजन के उद्देश्य से भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। भर्ती कैम्प में नियोजक के रूप एसबीआई लाइफ गोड्डा एवं जय भारती मारुति ऑटोमोबाइल्स ने भाग लिया। एसबीआई लाइफ गोड्डा में विभिन्न पदों, यथा : डेवलपमेंट मैनेजर एवं लाइफ मित्र के लिए 40 अभ्यर्थी को शॉर्टलिस्ट करने के बाद 18 अभ्यर्थियों को चयनित कर ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर दिया गया। वहीं जय भारती मारुति ऑटोमोबाइल्स में मशीन ऑपरेटर पद पर 40 अभ्यार्थियों को ऑफर लेटर दिया गया। भर्ती कैम्प में लगभग 250 बेरोजगार युवक, युवतियों ने भाग लिया। भर्ती कैम्प में गोड्डा एवं आस-पास के जिलों से अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।
ज्ञातव्य हो कि नियोजनालय द्वारा आयोजित भर्ती कैम्प में वैसे आवेदक शामिल हो सकते हैं, जिनका निबंधन झारखण्ड के किसी नियोजनालय में अवश्य हो । भर्ती कैम्प का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी पद्मा कुमारी की निगरानी में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि बेरोजगार युवक, युवतियों को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के लिए आने वाले दिनों में भर्ती – कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4dqv