जेएमएम व्यवसायिक मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष से किया मुलाकात

व्यवसायिक वर्गों में तेजी से जेएमएम बना रही है अपनी पैठ-संजय शर्मा

14

देवघर I झामुमो व्यवसायिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री श्यामाकान्त झा के नेतृत्व में व्यवसायिक मोर्चा के पदाधिकारियों में सुनील चौरसिया,उमेश अग्रवाल,भूषण वरणवाल, सतीश सिंह एवं छोटेलाल सिंह ने जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के आवास पर पहुंच कर मोर्चा के पदाधिकारी बनाने पर आभार व्यक्त किया।वहीं मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय कुo शर्मा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का शीर्ष नेतृत्व हमेशा व्यवसायियों को हर दृष्टिकोण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है और वर्तमान शासन काल में व्यवसायियों के हित को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय ले रही है।वहीं उदगार में मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास से हमलोगों को पद दिया है उस पर खरा उतरने का भरपुर प्रयास करूंगा।अधिक से अधिक व्यवसायिक समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ना हम सबों के प्राथमिकता में रहेगा।वहीं श्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार राज्य में वर्तमान सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए योजनाएं ला रही है इससे हर समुदाय और सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिल रहा है।पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा को ग्रामीण क्षेत्रों की पार्टी कही जाती थी पर ऐसा नहीं है अब राज्य के सभी जिला से सभी समुदाय और वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा शहरी क्षेत्रों में अपनी पैठ बनाने में सफलता पा रही है जिसका आगामी चुनाव में सकारात्मक परिणाम लोगों के बीच दिखेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eryg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *