ईद मुबारक पर मसलिया पुलिस मुर्गीमोड़ पहुंच कर लोगों को दिया बधाई

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I  मुस्लिम समुदाय के महान पर्व ईद ऊल फितर ( ईद ) शनिवार को रमजान के अंतिम नमाज अदा के बाद संपन्न हो गया। जानकारी के मुताबिक मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी, बड़ाडुमरिया, सुगापहाड़ी, छेलापाथर, धोवाडंगाल, पिपरा, सिदपहाड़ी, मुर्गीमोड़, गुमरो, तथा टोंगरा थाना क्षेत्र के हथियापाथर, डंगालपाड़ा, बृंदाबनी, सिजुआ, बोरा, बांंसकुली, होरक्षी आदि गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पर नमाज पड़े। वहीं गांव के महिलाएं अपने – अपने घरों में नमाज अदा की। उसके बाद एक दुसरे को गले में लगाकर ईद मुबारक को बधाई दिया। साथ ही वापस में मिठाइयां खाये। इधर मसलिया थाना के एएसआई जॉन मिंज पुलिस बल के साथ ईद के अंतिम दिन शनिवार को मुर्गीमोड़ पहुंच कर लोगों को बधाई दी। ततपश्चात मसलिया उपप्रमुख कादिर रजा के द्वारा पुलिस बल को ईद पर्व पर लचछा देकर बधाई दी। मौके पर पूर्व उपप्रमुख कादिर रजा, अब्दुल अजीज, फिरोज अंंसारी, ताजमुल अंंसारी, दिलावर हुसैन, मुस्ताकीम अंंसारी, एनुल अंंसारी, रफीक मियां, आयुब मियां, हाबिल अंंसारी, कलामुद्दीन अंंसारी, नाईम अंंसारी, रियाज अंंसारी, मसरूददीन अंंसारी, हैदर अंंसारी, आरीफ अंंसारी, जमशेद अंंसारी, मतलेब अंंसारी, फरीद आलम, सिराज अंंसारी, फुरकान अंंसारी, आजम अंंसारी, ताहिर अंंसारी सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lbbf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *