जिले के विभिन्न प्रखंडो में आयोजित ऊर्जा मेला में ऑन द स्पॉट समस्याओं का किया गया समाधान

देवघर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के शीर्ष निगम के निर्देशानुसार संपूर्ण राज्य भर में 11 व 12 फरवरी को झारखंड ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर देवघर जिले के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, देवघर क्षेत्र में कुल 5 जगहों पर ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। इसके अलावे ऊर्जा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता फैलाना के अलावे 100 यूनिट मुफ्त बिजली का प्रचार किया गया एवं ऊर्जा का उपयोग विद्युत मीटर से ही करने हेतु लोगो को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उक्त सभी जगहों पर ऊर्जा मेला के दौरान संबंधित कनीय विद्युत अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंता की उपस्थिति में विद्युत विपत्र सुधार, नए विद्युत संबंध का क्रियान्वयन, खराब विद्युत मीटर को बंदलने, सर्टिफिकेट केस का संपादन, विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी का कंपाउंडिंग से संबंधित आवेदन ले कर निष्पादन किया गया। ऊर्जा मेला के आयोजन के दौरान उक्त सभी जगहों में आयोजित ऊर्जा मेला का निरीक्षण विद्युत कार्यपालक अभियंता, देवघर एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता, देवघर के द्वारा किया गया। साथ ही ऊर्जा मेले के आयोजन को लेकर सुबह से ही मेले में उपभोक्ताओं का आवागमन देखा गया। मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था, जिसमे विजेताओं को पुरस्कार दे कर उन्हे पुरस्कृत किया गया। आज के ऊर्जा मेला में पूरे जिले में कुल 238 विद्युत संबंधित समस्याओं हेतु आवेदन लिया गया, जिसमे 131 आवेदनों को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही कर निष्पादन किया गया। साथ ही विद्युत अधीक्षण अभियंता देवघर द्वारा शेष 107 आवेदनों पर भी विचार कर उचित प्रक्रियाधीन समाधान जल्द से जल्द करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fjgi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *