310 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

गोड्डा। नगर थाना की पुलिस शनिवार को गांजा के कारोबार में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की गुमटी से 310 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला मुख्यालय के कारगिल चौक से अस्पताल जाने वाले रोड में एक व्यक्ति गुमटी में अवैध मादक पदार्थ का बिक्री करता है। उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के लिए टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान रामजतन कुमार राय (42 वर्ष), पिता शशिभूषण राय, मोहल्ला चपरासी टोला के गुमटी से गांजा का छोटा बड़ा कुल 77 पुड़िया बरामद किया गया, जिसका वजन करीब 310 ग्राम है। रामजतन कुमार राय को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कौन कौन थे छापामारी टीम में शामिल:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह की अगुवाई में गठित छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक कश्यप गौतम एवं दिनेश कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s4ss

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *