सुशासन लाने का अर्थ है हम सभी में अनुशासन : उपायुक्त
सभी ऑफिसर को अपना कार्य ईंमानदारी से आमजनों के हित में करने की आवश्यकता : एसपी
देवघर। शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन सूचना भवन सभागार में किया गया। इस दौरान कार्यशाला का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन तथा किसान दिवस की शुभकामनाओं के साथ किया गया।
इसके अलावे कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि 19 से 25 दिसम्बर तक मनाये जाने वाले सुशासन सप्ताह के तहत न रहकर हमारी कार्यशैली के माध्यम से सभी को दिखे। गुड गवर्नेंस का उदेश्य है कि जिला, प्रखण्ड, अंचल, थाना व पंचायत स्तर पर कैसे हमलोग सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं और आमजनों की समस्याओं का निराकरण करते हैं। आगे उपायुक्त ने आम जनों के लाभ की ओर केंद्रित योजनाओं एवं कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क के साथ सार्वजनिक शिकायतों के समाधान पर हम सभी को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि आमजनों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
इसके अलावे कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चन्द्र जाट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस की कड़ी को मजबूत करते हुए हम सभी ऑफिसर को अपना कार्य ईंमानदारी से आमजनों के हित में करने की आवश्यकता है। हम सभी को अपने दिये गये दायित्वों के साथ लोगों के सुविधा अनुरूप कार्य करते हुए अपना बेहतर देते हुए गुड गवर्नेंस की दिशा में टीम भावना के साथ कार्य करने की जरूरत है।
कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ ताराचन्द्र ने सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में अपने अनुभव को सबके साथ साझा करने के अलावा कहा कि अपने-अपने कार्याें का संपादन ससमय बेहतर तरीके से करते हुए गुड गवर्नेंस की दिशा में कार्य करें। कार्यशाला के अंत में नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल ने धन्यवाद भाषण ज्ञापित किया।
आयोजित कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दीपंकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रजक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शैलेन्द्र रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रुन्नु मिश्रा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी पीएमयू सेल से छपा किरण, देवांजली मंडल, रवि कुमार, उषा किरण एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1916