कार व बाईक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल

IMG-20230226-WA0002
पाकुड़।  साहेबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर सिमलोंग ओपी क्षेत्र के कदवा गांव के समीप शुक्रवार देर शाम को बाइक व कार की टक्कर में मुकरी के ग्राम प्रधान राया पहाड़िया (45वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सहयोग से प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की अनिपस्थिति में स्वास्थ कर्मियों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान राया पहाड़िया अपने गाँव मुकरी से मेला देखने बाइक से हाथीबथान जा रहा था। बाइक के आगे कार जा रहा था, उसे ओभर टेक करने के चलते बाइक कार से टककरा कर गिर गया और बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर सिमलोंग पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों वाहन को जब्त कर घायल राया पहाड़िया को इलाज के लिए लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/s8tn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *