अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, रेफर

IMG-20230316-WA0039
बासुकीनाथ। जरमुंडी थानान्तर्गत भालकी पंचायत के भालकी गांव में अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान भालकी के 42 वर्षीय अरविंद महतो के रूप में की गई। ग्रामीणों के मदद से उपमुखिया जीवन मंडल एवं वार्ड सदस्य मधुसूदन महतो ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया। स्वजनों ने इलाज के लिए उसे ऐंबुलेंस द्वारा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका ले गए। उपमुखिया ने इलाज में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। डाक्टर ने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें लगी है। लोगों ने बताया कि वह नशे में धूत होकर बाइक चला रहा था। दुर्घटना में उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/g98a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *