तृणमूल कांग्रेस ही ‘डबल इंजन’ सरकार को सत्ता से बाहर कर सकती है : ममता बनर्जी

जो दल लोगों को 100 दिन के काम की गारंटी नहीं दे सकता है, उसे वोट मांगने का कोई हक नहीं है

mamta_banarjee-sixteen_nine
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी एकमात्र दल है जो भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन’ की सरकार को सत्ता से बाहर कर देशवासियों को भाजपा का विकल्प मुहैया करा सकती है। सीएम बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के शासन में त्रिपुरा में लोकतंत्र को पीछे धकेल दिया गया, क्योंकि ‘दलों को राजनीतिक बैठकें आयोजित करने की अनुमति नहीं है और पत्रकारों ने समाचार एकत्र करने का अधिकार खो दिया।’ 
उन्होंने कहा, राज्य में लोकतंत्र की हालत खराब है और हमारे नेताओं और सदस्यों को गलत कार्यों का विरोध करने के लिए यातना दी गईं।’  भाजपा का साफ तौर पर संदर्भ देते हुए बनर्जी ने कहा कि जो दल लोगों को 100 दिन के काम की गारंटी नहीं दे सकता है, उसे वोट मांगने का कोई हक नहीं है। 
उन्होंने कहा, टीएमसी एकमात्र पार्टी है जो देश से डबल इंजन सरकार को (सत्ता से) बाहर कर सकती है और लोगों को विकल्प दे सकती है। टीएमसी प्रमुख ने यह भी कहा कि त्रिपुरा के लोग आगामी चुनाव में माकपा-कांग्रेस के गठबंधन को खारिज कर देंगे जैसे लोगों ने बंगाल में किया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर उनका दल सत्ता में आता है तो विकास की वही योजनाएं त्रिपुरा में भी शुरू की जाएंगी जो फिलहाल बंगाल में उपलब्ध हैं। तृणमूल कांग्रेस ही ‘डबल इंजन” सरकार को सत्ता से बाहर कर सकती है, ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7pf3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *