छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता पहुंचे बाबा नगरी

5

देवघर I भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता नारायण सिंह चंदेल का आगमन बाबा बैजनाथ की नगरी देवघर में हुआ।इस दौरान मौके पर जुटे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत देवघर एयरपोर्ट पर किया।स्वागत करने वालों में मुख्यरूप से जिला के उपाध्यक्ष राकेश नरोने,जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया,जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह,विधायक प्रतिनिधि धनंजय तिवारी,परमेश राव,अमनदीप, गोलू,बजरंगी साह,कुंदन गुप्ता,राजू राम आदि शामिल थे।मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नारायण सिंह चंदेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9vgc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *