प्रखंड परिसर जामा में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन

4

जामा I झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को प्रखंड परिसर जामा में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलएडीसी चीफ सिकंदर मंडल प्राधिकार के सदस्य रोबिन कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव,अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल,पीएलभी हीरालाल मंडल, प्रखंड एभीएम के अलावे अंचल कर्मी, मुखिया, ग्राम प्रधान एवं काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य रोबिन कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली लाभ के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया एवं आवश्यक कानूनी सलाह दी। एलएडीसी सिकंदर मंडल ने भूमि विवाद के बारे में जानकारी दी। साथ ही 29 मई से 14 जून तक चलने वाली मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के बारे में बताया जिसमे ग्रामीणों के जमीनी विवाद एवं पारिवारिक विवाद को सुलह समझौते के आधार पर खत्म किया जाएगा।साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया और प्राधिकार से मिलने वाली कानूनी सलाह के बारे मे बताया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2mbe

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *