उपायुक्त के निर्देशानुसार आत्मा प्रबंधन समिति एवं जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन

IMG-20230118-WA0003
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 जनवरी को जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा की अध्यक्षता में आत्मा प्रबंधन समिति एवं जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में योजना अंतर्गत विभिन्न किसानोपयोगी गतिविधियों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन एवं मोटे अनाज के तहत मक्का एवं गरमा मूंग के प्रत्यक्षण सम्पादित किये जाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। योजना अंतर्गत 50 एकड़ में मटर की खेती  के तहत 10 महिला समूह को मटर की खेती तथा 7 कृषक पाठशाला में मटर की खेती ’प्रभेद का कार्य सम्पादित करने की सहमति दी गयी। साथ ही कृषक पाठशाला झुमरबाद में बटन मशरूम की खेती तथा एक खाद्य सुरक्षा समूह विशनपुर, देवघर में बटन मशरूम की खेती कराने को सहमति दी गयी। साथ ही अन्तरराज्यीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत 25-25 कृषकों को तथा प्रशिक्षण हेतु जायेंगे। उक्त योजना अंतर्गत देवघर जिले में उत्कृट कृषकों को पुरस्कार एवं एक बेस्ट ग्रुप को भी पुरस्कार देने का प्रावधान है।
इसके अलावे योजना अंतर्गत 87वीं में गरमा मूंग तथा योजना अंतर्गत 57वीं में गरमा मक्का का प्रत्यक्षण कराया जाना है। साथ ही  योजना अंतर्गत पम्पसेट, रोटावेटर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, स्प्रेयर मशीन (हस्त चालित एवं बैट्री चालित) मोबाईल रेनगन, थ्रेसिंग फ्लोर (30×30 ) आदि कृषकों को अनुदान पर दिया जाना है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j0op

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *