पाकुड़ डीसी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में की ताबड़तोड़ छापामारी

लगातार ताबड़तोड़ छापामारी से अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं के होश उड़ा दिए हैं

IMG-20221223-WA0017
पाकुड़। पाकुड़। पाकुड़ जिले के तेज तरार डीसी वरुण रंजन अपने वास्तविक रूप में नजर आ रहे हैं डीसी वरूण रंजन के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार ताबड़तोड़ छापामारी से अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं के होश उड़ा दिए हैं। इसी कड़ी में डीसी वरुण रंजन समेत कई पदाधिकारी बीती रात महेशपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापामारी की छापामारी के दौरान अमलागाछी गांव के समीप तस्करी के नियत से ले जा रहे 18 मवेशी को जप्त कर महेशपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वही प्रशासन ने दो बोल्डर लदा बिना माइनिंग चालान के हाईवा को जप्त किया है, साथ ही बालू से लदा एक ट्रैक्टर को भी जप्त कर महेशपुर थाना को सुपुर्द करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। उधर महेशपुर पुलिस इस मामले में गंभीरता से लेते हुए अवैध मवेशी तस्कर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nx4c

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *