पंचायत प्रीमियर लीग,सीजन 2 का हुआ आगाज,उद्घाटन मैच में डार्क एंजल बनी विजेता

2

काठीकुंड/प्रखंड के कालाझर पंचायत में 10 ओवरों के फटाफट क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुवात मंगलवार को हुई. पंचायतस्तरीय इस पंचायत प्रीमियर लीग में प्रखंड के कालाझर,बिछियापहाड़ी,बड़तल्ला व पंदनपहाड़ी पंचायत की टीम ने हिस्सा लिया है. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि असलम इंटरप्राइजेज के ऑनर असलम ने फीता काट कर किया. उद्घाटन मुकाबला सुपर किंग व डार्क ऐंजल के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डार्क टीम ने अनुराग के 15 गेंद में ताबड़तोड़ 30 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 86 रन बनाये. 87 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग की टीम पूरे ओवर खेल कर 73 रन ही बना पायी. सुपर किंग की ओर से विजय ने सर्वाधिक 48 रन बनाये. 30 रन की तेजतर्रार पारी के लिये डार्क एंजल के अनुराग को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उद्घाटन मुकाबले के दौरान जीपीएल के अध्यक्ष असरफ, सदस्य मुस्तफिज, आरिफ, बबलु,उत्तम,आदिल, उमर,इस्ताज,नसीम, मैनुद्दीन, नितेश, असलम, यबुल,बिनोद आदि मौजूद थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yj6r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *