पठान’ सिर्फ झांकी है…’टाइगर ‘ बाकी है,’ एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी सलमान खान की फिल्म’

IMG_20210216_180131-1024x513-1
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में हिंदी सिनेमा के एक और सुपरस्टार सलमान खान का भी कैमियो रोल है। इस बीच सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर फिल्म के लेखक श्रीधर राघवन ने कई खुलासे किए हैं। 
श्रीधर राघवन ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ दी है।इसके अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का लेखन भी उन्होंने ही किया है। अब श्रीधर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं।फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी है। इस पर श्रीधर ने कहा, फिल्म कुछ साल पहले लिखी जा चुकी है। एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है को लोगों ने पसंद किया था लेकिन अगले पार्ट में दर्शकों को और बेहतर ही देखने को मिलेगा। मुझे लगता है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। यह एक अच्छी, रॉक सॉलिड फिल्म है। लेखक जोर देकर कहते हैं कि ‘पठान’ में हमने टाइगर के कैमियो को थोड़ा फनी दिखाया था। पिछले एक दशक में, ‘टाइगर’ का किरदार पिछले दोनो पार्ट में अट्रैक्टिव से लेकर रोमांटिक होने तक काफी डेवलप हुआ है
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4ogr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *