टाटीझरिया(हजारीबाग) I एन एच 522 ,बन्हें -कोल्हू ग्रामीण सड़क के पुरना पानी टोला बन्हें के ग्रामीण पिच रोड का उपयोग महुआ सुखाने के लिए करते हैं। जिससे उस सड़क पर चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। एक तो उक्त सड़क पर कई स्थान पर गड्ढे बने हुए हैं। दूसरी ओर सड़क पर लकड़ी और पत्थर रखकर सड़क जाम कर महुआ सुखाए जाने पर वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। सड़क से अतिक्रमण हटाने में न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासनिक अधिकारी रुचि ले रहें हैं। कई यात्रियों ने हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की है।