सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) में शुक्रवार से पीजी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-25 की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने चार परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें दिग्घी परिसर, देवघर कॉलेज, गोड्डा कॉलेज और साहेबगंज कॉलेज शामिल हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जय कुमार साह के अनुसार, कुल 4,373 परीक्षार्थी विभिन्न विषयों में इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेंगी। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विषयों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।
ग्रुप-ए में हिंदी, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, बांग्ला, संस्कृत, फारसी, भूविज्ञान और संथाली शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में इतिहास, राजनीति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू और भौतिकी विषयों को रखा गया है।
शुक्रवार को ग्रुप-ए विषयों के पेपर-5 की दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। आज शनिवार को ग्रुप-बी विषयों के पेपर-5 की परीक्षा होगी।