प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प

100
101

दुमका। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जामा दुमका में धूमधाम से पृथ्वी दिवस मनाया गया।धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का संकल्प लिया गया । इस दौरान सभी प्रतिभागियो ने पॉलिथिन का प्रयोग कम करने के लिए घरों में कागज या जूट के थैले इस्तेमाल करने की करने की शपथ ली।इस कार्यक्रम के तहत् आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने आरसेटी में प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागी के साथ मिलकर संस्थान के परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार  तथा फलदार वृक्ष लगाएं।आरसेटी निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियो को पृथ्वी दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायनी हैं। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत एक पेड़ ,एक जानवर  या फिर एक इंसान की होती है ,पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती हैं। आज जिस तरह से प्रकृति का दोहन हो रहा हैं उससे वैश्विक स्तर पर हमारे भविष्य के लिए चिंता होना स्वभाविक हैं। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जायेगा। इसी मुश्किल को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता हैं ।इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22अप्रैल को “पृथ्वी दिवस “मनाया जाता हैं मौक़े पर संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, अमरदीप कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार,संजय सोरेन, सुनीता सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gd18

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *