दो उच्च विद्यालय को प्लस टू का दर्जा, बच्चों में देखी गई खुशी की लहर

IMG-20230103-WA0112
पाकुड़।  पाकुड़िया प्रखंड के सरकारी स्कूलों में वात्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के दो उच्च विद्यालय को ग्रेट कर उत्क्रमित प्लस टू किए जाने किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम को ग्रेट कर उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय किया जाएगा। प्रखंड के और दो उच्च विद्यालय अपग्रेड हो जाने से पाकुड़िया प्रखंड के छात्र छात्राओं को इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए इधर-उधर नहीं करना पड़ेगा साथ ही उच्च विद्यालय से पास आउट हुए बच्चों को नजदीक में अपना नामांकन कराने का मौका मिलेगा।प्रखंड में संचालित प्लस टू उच्च विद्यालयों पर भी नामांकन को लेकर बोझ कम पड़ेगा। पहले से प्रखंड में 3 प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुरिया, फुलझड़ी एवं गणपुरा में संचालन हो रहा था। पूर्व में मैट्रिक पास करने वाले छात्रों की संख्या हर वर्ष काफी ज्यादा होने के कारण इन विद्यालयों इतना ही नहीं कई गांव के छात्रों को 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय पहुंचना पड़ता था ऐसे में काफी संख्या में मैट्रिक पास होने के बाद भी सुदूरवर्ती गांव के छात्र छात्रा अपना नामांकन आगे नहीं कराते थे। ऐसे में प्रखंड क्षेत्र में और दो उच्च विद्यालय अपग्रेड हो जाने पर छात्रों को नजदीक विद्यालयों में काफी कम दूरी तय कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vojl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *