सात साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जामताड़ा।  नए साल की शुरुआत में जामताड़ा साइबर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सिन्दरजोरी, अलगचुवा ,देवडीह और नावाडीह गांव में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार पंजिकार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। जिसमे घटनास्थल से सिन्दरजोरी गांव के राजाउद्दीन अंसारी उम्र 27 वर्ष, अब्दुल कादीर, उम्र 25 वर्ष और मुशरफ अंसारी, उम्र 21 वर्ष तीन सगे भाइयों के अलावे जावेद अंसारी उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।वही नवाडीह से अलगचुवा के मोहम्मद इमरान, उम्र 28 वर्ष, नवाडीह के साहीर अंसारी, उम्र 48 वर्ष और देवडीह के शमसुल मियाँ, उम्र 45 वर्ष को भागने के क्रम में पकड़ा गया। जबकि देवडीह का मुबारक अंसारी भागने मे सफल हुए। पुलिस ने इनके पास से 20 मोबाईल, 31 सिम कार्ड, 19 ए०टी०एम० कार्ड, 1 पासबुक,1 चेकबुक,85 हजार नगद,5 मोटरसाईकिल, 4आधार कार्ड,3 पैन कार्ड, 1कम्प्यूटर सेट की बरामद किया है। छापेमारी टीम में पु०नि० संजय कुमार, पु०नि० सुरेश प्रसाद तथा अन्य पुलिसकर्मी को शामिल थे। इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या दिनांक 10.01.2023 धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भा0द0वि0 एवं 66(बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि ये सभी शातिर साइबर अपराधी हैं। ये लोग चेन्नई और मध्य प्रदेश के लोगों से साइबर ठगी करते थे साथ ही ये लोग और किन-किन राज्यों के लोगों से साइबर ठगी किए हैं। इसका भी पुलिस अनुसंधान करने में जुटी हुई है ।उन्होंने बताया कि सभी एसबीआई के फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे।इधर सभी अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9tlp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *