शिवरात्रि को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

IMG-20230217-WA0063
पाकुड़। महाशिवरात्रि त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं इस अवसर पर विधि ब्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर शुक्रवार को पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय एवं अंचलाधिकारी किरण डांग की अगुवाई में पुलिस जवानों एवं चौकीदारों के साथ प्रखंड में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में रहकर महाशिवरात्रि का त्योहार मनायें। अंचलाधिकारी किरन डांग ने थाना के गाइडलाइंस का पालन करते हुए महाशिवरात्रि पर्व शान्ति पूर्व मनाने व जुलूस का आयोजन में विधि व्यवस्था बनाये रखने का अपील किया। वहीं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय ने भी त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का अपील किया। मौके पर एएसआई गोविंद प्रसाद, एएसआई अशोक प्रसाद यादव, एसआई पुनीत कुमार गौतम, एएसआई मनदीप मेहता, दर्जनों जवान और चौकीदार उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3yqg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *