अधेड़ की चाकू घोंप कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

IMG-20230309-WA0021

गांवा। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत स्थित जगदीशपुर गांव में मुख्य पथ पर एक व्यक्ति की सरेआम हत्या कर दी गयी। घटना मंगलवार शाम छः बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव पिता डिलो महतो उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में की गई है। बता दें शव के सिने पर चाकु से कई वार किया गया है जिससे उसकी मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक जानवरों को चारा लेने हेतु घर से निकला था। इसी दौरान अचानक मुख्य पथ पर हमलावर आये व चाकु घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पुछताछ कर रहे है।फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है। वहीं ग्रामीणों के बीच हो रहे चर्चे के के मुताबिक घटना आपसी क्लेस के वजह से हुआ है। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/imnc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *