नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

IMG-20230304-WA0012

मधुपुर। नाबालिक किशोरी अपहरण मामले में फरार आरोपी मधुपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी सोनू रजवार के घर, रेलवे स्टेशन परिसर, कोर्ट परिसर एवं नगर पालिका परिसर पर मधुपुर पुलिस ने न्यायलय का तमिला करते हुए इश्तिहार चिपकाया इस संबंध में कांड के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर मनोज कुजूर ने बताया कि मधुपुर थाना कांड संख्या1/2021दिनांक 2/1/2021 के तहत आरोपी पर नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है इसके बावजूद भी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी इस दौरान थाना के एएसआई निर्भय सिंह समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mvq9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *