सारठ थाना अंतर्गत डिंडाकोली पंचायत के बसमत्ता में किया गया पुलिस पब्लिक जनसभा का आयोजन 

सारठ। शुक्रवार को सारठ थाना अंतर्गत डिंडाकोली पंचायत के बसमत्ता में मुखिया प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य और गणमान्य लोगों के बीच पुलिस-पब्लिक जनसभा का आयोजन किया गया।पुलिस पब्लिक जनसभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी कि पुलिस पब्लिक के बीच पहले से अच्छे संबंध बने हुए है, लेकिन उस मधुर संबंध को और बेहतर करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही ग्रामीणों को वर्तमान में बढ़ते अपराध के प्रति जागरूक करते हुए जानकारी दी गई कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि सकारात्मक दृष्टिकोण एक दूसरे का सहयोग करते हुए अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/osu4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *