मधुपुर। मधुपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को पोक्सो एक्ट मामले में 7 माह से फरार चल रहे आरोपी तौसीफ आलम पिता मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद गयास मोहल्ला नूर नगर नियामतपुर थाना कुल्टी के घर इश्तेहार का तमिला किया गया है। मधुपुर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा ने बताया कि इसके विरुद्ध कांड संख्या 184/22 के प्राथमिक की अभियुक्त तौसीफ आलम मधुपुर थाना में माह जुलाई 2022 में इसके विरोध पोक्सो एक्ट का आरोप लगाया गया था । उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश बना रही है सोमवार को मधुपुर थाना के एसआई मनोज कुजुर एएसआई अब्दुल कलाम दल बल के साथ अभियुक्त के मकान इसके अलावा नगर निगम सीतारामपुर स्टेशन कोर्ट परिसर तथा आसनसोल रेलवे स्टेशन में न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए इश्तिहार तमिला किया गया!