राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

IMG-20230112-WA0124
देवघर। खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड, रॉची के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भाँती वर्ष 2023 में भी स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती 12 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस, 2023 के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडिम से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री दीपांकर चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखा कर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम से के कैडेट,  के स्वयंसेवक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, युवाओं की प्रभात फेरी शुरू होकर तिवारी चौक स्थित आरके मिशन के समीप स्वामी विवेकानंद जी की प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त हुई।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री दीपांकर चौधरी ने कहा कि हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एक खास मकसद होता है और इसी दिन स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिन है। स्वामी विवेकानंद जी के विचार, आदर्श और उनके काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक स्त्रोत हैं। हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने जी आवश्यकता है, ताकि युवा समाज व देश की बेहतरी व उन्नति के लिए कार्य करें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3ayu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *