प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर तंज, बोले – जिन लोगों ने 15 साल में कभी रोजगार की बात नहीं की, वे भी आज 10 लाख नौकरी देने का झूठा वादा कर रहे

31

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के मशरख में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव ने चुनाव से पहले एक झूठा वादा किया था। तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद पहले ही कैबिनेट की बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरी दे दूंगा। ये बिहार की जनता को भी मालूम था कि तेजस्वी यादव ने बिना सोचे समझे ये घोषणा कर दी है। आज तेजस्वी सरकार में है और नौकरियां वो दे नहीं पा रहे हैं, लेकिन एक माहौल बन गया है जिसमें चर्चा हो रही है कि वो नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने 15 साल के शासन में कभी रोजगार की चर्चा नहीं की, लेकिन इसके बावजूद आज जनता के बीच रोजगार की चर्चा तो हो रही है। आगे उन्होंने कहा की जन सुराज का उद्देश्य है कि मुद्दों पर चर्चा हो, शिक्षा, रोजगार की बात हो, कृषि सुधार, भूमि सुधार की बात हो। बिहार में चुनाव में बात होती है भारत-पाकिस्तान, चाइना-पुलवामा की। जबकि हम ये कह रहे हैं कि जिस ताले को आप खोलना चाहते हैं उसमें आपको चाबी लगानी पड़ेगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xank

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *