जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े जनप्रतिनियों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आपके और हमारे गलत वोट का परिणाम है कि बिहार का लड़का सूरत में जाकर फैक्टरी में मजदूर बनता है और सूरत का लड़का फैक्टरी का मालिक। मोदी जी के प्रभाव से अकेले सूरत में इतनी फैक्टरी है कि 5 लाख लड़कें तो बिहार के सूरत में मजदूरी कर रहे हैं। जब सूरत शहर में इतनी फैक्टरी लग सकती है कि 5 लाख बिहार के लड़के मजदूरी कर सकते है तो मोदी जी छपरा और मोतिहार में 2-3 फैक्टरी क्यों नहीं लगा रहे हैं। मोदी जी इसलिए बिहार में फैक्टरी नहीं लगवा रहे है क्योंकि उनको मालूम है की वो फैक्टरी लगवाए या न लगवाए, आप लालू जी के डर से मोदी जी को वोट दे ही रहे हैं। आप वोट राष्ट्रवाद के नाम पर देंगे तो फैक्टरी क्यों लगेगी। इसलिए आप इन चीजों से बाहर निकलें और अपने बच्चों के नाम पर वोट दीजिए।