प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण

लंबे समय से जिसका इंतजार था, आखिरकार वह ऐतिहासिक क्षण आ ही गया। आज जेवर ने विकास की दिशा में एक नया अध्याय लिख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कार्गो टर्मिनल का भी उद्घाटन किया और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल) सेंटर का शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं न केवल हवाई सेवाओं को मजबूत करेंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

लोकार्पण के बाद अब कुछ ही देर में प्रधानमंत्री की जनसभा आयोजित होने वाली है। इसके लिए तीन विशाल पंडाल बनाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार इस जनसभा में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

जेवर में आज का यह दिन न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का प्रतीक है, बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी के मानचित्र पर और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7xr3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *