बड़कागांव। रामनवमी महासमिति के तत्वाधान में झांकी जुलूस एवं लाठी प्रदर्शन करने वालों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. विजयदशमी की रात बड़कागांव में विभिन्न रामनवमी महा समितियों द्वारा झांकी के साथ जुलूस निकाला गया था .इस दौरान एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत की गई थी, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनवमी महासमिति अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी व संचालन पत्रकार संजय सागर व रितेश ठाकुर ने किया।मुख्य अतिथि विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव के रामनवमी पूजा बड़कागांव कि समितियों द्वारा शांति एवं सौहार्द का परिचय देते हुए सारे समिति शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालकर सम्पन्न किया इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। मूल्यांकनकर्ता में कर्णपुरा महाविद्यालय के प्राचार्य कृतिनाथ महतो , द सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निर्देशक विनोद सिन्हा एंव सिविल सोसायटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ,पूर्व पंसस राजीव रंजन ने निर्णय अनुसार 12 कलाकारों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इसके अलावा श्रीराम सेना पूजा समिति 15 नंबर चौक, अंबेडकर सबरी क्लब ,महावीर पूजा समिति ठाकुर मोहल्ला ,शिव शक्ति युवा क्लब,बर मोहल्ला, रामदूत पूजा समिति बड़कागांव चौक, राम जानकी मंदिर पूजा समिति चट्टी,अवतार क्लब लोहार मोहल्ला एवं बसंती दुर्गा पूजा समिति को सम्मानित किया गया।
झांकी जुलूस को लेकर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vl2x